एनाउसमेंट से मिलेगी बसों की जानकारी
सिटीबस के परिचालन को लेकर तैयारियां दुर्ग भिलाई निगम में शुरू हो गई हैं। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे इसे लेकर पटेल चौक स्थित डॉटा सेंटर में विभिन्न विभागीय अफसरों की बैठक हुई। इसमें बस स्टैंड की व्यवस्था सुधारने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में यात्री बस मालिक संघ के पदाधिकारी सदस्य भी शामिल हुए। तय किया गया कि बस स्टैंड की व्यवस्था सुधारी जाए। बैठक में निगम आयुक्त एसके सुंदरानी के अलावा भिलाई निगम से आलोक पसीने, पर्यावरण विभाग से अनिता सावंत, आरटीओ से जेके ध्रुव, यातायात पुलिस से रमेश येरेवार, आसिफ इकबाल, पायल ट्रैवल्स से प्रकाश देशलहरा, अनूप कुमार आदि मौजूद थे। बैठक में नए बस स्टैंड की व्यवस्था सुधारने के लिए सभी से मदद की अपेक्षा की गई। इसमें सबसे पहले बस स्टैंड में एनाउसमेंट शुरू करना तय किया गया। ताकि यात्रियों को निर्धारित बस को लेकर भटकना पड़े। इसके लिए पूर्व राज्य परिवहन विभाग के कर्मियों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया।
बसों की धुलाई बाहर करें
बसस्टैंड की सफाई, पेयजल अतिक्रमण हटाने की पूरी व्यवस्था निगम के सुपुर्द की गई। बस आधे घंटे से अधिक समय तक बस स्टैंड पर खड़ी हो। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। स्टैंड के अंदर किसी भी बस की धुलाई हो। नहीं एक से दो हजार देना पड़ेगा जुर्माना।
चर्च के सामने खड़ी वाहन पर हुई कार्रवाई
बैठकमें बस स्टैंड के बाहर सड़क पर मेनोनाइट चर्च के ठीक सामने लंबे समय से खड़ी डिलीवरी वाहन 207 पर कार्रवाई के निर्देश आयुक्त ने दिए। उन्होंने कहा कि उसके मालिक से संपर्क किया जाए। यदि वह जल्द ही वाहन को नहीं हटाता, तो उसे जब्त किया जाए।
बस स्टैंड पर प्रतिदिन 50 बसें खड़ी रहती है।