- Hindi News
- वांबे आवास जामुल से सोने की रिंग चोरी, पुलिस ने अपराध कायम किया
वांबे आवास जामुल से सोने की रिंग चोरी, पुलिस ने अपराध कायम किया
भिलाई|वांबे आवासजामुल निवासी श्यामा बाई के घर से सोने की दो रिंक और कुछ बर्तनों की चोरी हो गई। चोर का पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार घटना एक दो दिन पुरानी हो सकती है लेकिन श्यामा बाई को इसका पता मंगलवार को ही चला। जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया है।