5 वार्डों के लोगों को राशन लेने में होगी सहूलियत
भास्कर न्यूज|नंदिनी अहिवारा
नगर के वार्ड 13 में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए नवनिर्मित भवन सह गोदाम का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सावंलाराम डाहरे थे। अध्यक्षता नपं अध्यक्ष मंजूलता यादव ने की। विशेष अतिथि नपं उपाध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, रविशंकर सिंह, पूर्व पार्षद रजिंदर सिंह, अशोक बारले, हरजीत सिंह कौर, वार्ड 16 के पार्षद अश्वनी देशमुख, वार्ड 3 पार्षद इंद्राणी बंजारे, वार्ड 9 की पार्षद मधुरिमा यादव रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाहरे ने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने अहिवारा में आने वाले समय के विकास कार्यों का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने वार्ड 13 में राशन दुकान के लिए 14 लाख 68 हजार रुपए के भवन लोकार्पण किया गया है। यह पांच वार्ड के लोगों की मांग थी। उन्हें राशन लेने वार्ड नं 15 तक जाना पड़ता था, उन्हें अब परेशानी नहीं होगी। इसी तरह वार्ड 7 में भी भवन का निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर पार्षद राजेन्द्र साहू, समारू पटेल, विदेशी साहू, सीएम दुबे, जीवन सिंह, पुनीत राउत, डाॅ. जेएम खुबवानी, दयाशंकर तिवारी, आरएस गुप्ता, हरिशंकर ठाकुर, नीलमणी मढ़रिया, रवि गुप्ता, राजा शर्मा सहित सैकड़ों वार्डवासी उपस्थित थे।
अहिवारा के लिए ये बड़े प्रोजेक्ट: विधायक ने बताया कि अहिवारा में सीसी रोड, नाली निर्माण होगा। आने वाले समय में अहिवारा को 38 करोड़ रुपए का बाइपास रोड, आईआईटी को भी निर्माण होगा। प्री मैट्रिक छात्रावास का निर्माण का प्रस्ताव कर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। वार्ड 4 और 13 में आवासीय योजना के तहत निर्माण कार्य 9 करोड़ में होगा। जल्द ही अहिवारा के लोगों को शिवनाथ नदी से पेयजल आपूर्ति होगी। ग्राम अछोटी में सोसायटी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। 55 लाख रुपए का मंगल भवन भी वार्ड 13 में ही बनेगा। अहिवारा से भिलाई तक टू लेन सड़क बनेगी। सीटी बस भी अहिवारा से भिलाई चलाया जाएगा। अहिवारा क्षेत्र का विकास होगा। सभा को अन्य अतििथयाें ने भी संबोधित किया।