पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे भरे पेड़ अफसरों को शिकायत का इंतजार

धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे-भरे पेड़ अफसरों को शिकायत का इंतजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई बेखौफ चल रही है। गांवों में लकड़ी ठेकेदार और उनके लोग इस अवैध कार्य को अंजाम दे रहे हैं। दूसरी ओर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी शिकायत आने की इंतजार कर रहे हैं। ये अवैध कारोबारी पेड़ों की कटाई के दौरान किसी के जान की परवाह भी नहीं करते।

यदि कोई शिकायत करता भी है, तो अफसर केवल मौके से खानापूर्ति कर लौट आते हैं। कड़ी कार्रवाई नहीं होती। इसी वजह से क्षेत्र के गांवों में लकड़ी तस्करों की संख्या बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में ये अवैध कारोबारी लकड़ी कटाई रात के अंधेरे में करते हैं। और रातों रात ही खेतों में वाहन ले जाकर लकड़ी की ढुलाई करते हैं। बताया गया कि इसे लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। लेकिन अधिकारी ठोस कार्रवाई के बजाए खानापूर्ति कर लौट आते हैं। ग्रामीणों ने पेड़ों की अवैध कटाई पर अंकुश लगाने की मांग की है।

रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई

घटना की मौखिक जानकारी मिली है। युवती की चिकित्सा रिपोर्ट आने के बाद नियम के तहत कार्रवाई जरूर की जाएगी। सुरेन्द्र स्वर्णकार, थाना प्रभारी, रानीतराई

अवैध कारोबारियों की लापरवाही से युवती गंभीर
ग्राम झाड़मोखली में युवती बबूल पेड़ की चपेट में आ गई। जिससे उसके में गंभीर चोट आई है। मामला सप्ताहभर पहले का है। युवती अभी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा के आश्रित ग्राम झाड़मोखली में बीते शुक्रवार को गांव में पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही थी। उसी रास्ते से गांव की 21 वर्षीय युवती अल्का रागिनी पिता यशवंत वर्मा गुजर रही थी, उसी समय पेड़ का कटा हुआ बड़ा उस पर गिर गया। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पिता यशवंत ने बताया की युवती की पेट में चोट लगी है। उसका इलाज भिलाई के निजी अस्पताल में चल रहा है।

शिकायतों पर एक्शन ले रहे

जहां से भी पेड़ों के अवैध कटाई की शिकायत मिल रही, वहां कार्रवाई की जा रही है। झाड़मोखली वाले मामले की मंै जानकारी लेती हूं। मोनिका कौडे़, तहसीलदार, पाटन

लकड़ी तस्कर रात के समय मुख्य मार्ग पर खेतों के पेड़ों को काटकर गिरा रहे।

खबरें और भी हैं...