बालक फुटबॉल चयन स्पर्धा 12 से होगी
भिलाई|शहर के फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने व अपनी पहचान बनाकर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड नई-दिल्ली द्वारा बोकारो एवं बर्नपुर में संचालित सेल फुटबॉल अकादमी के नए सत्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए भिलाई में 12 एवं 13 फरवरी, 2016 को चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस चयन स्पर्धा में बीएसपी व इसके परिधीय क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन स्पर्धा पंत स्टेडियम सेक्टर-1 फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होगी। बीएसपी वार्ड के खिलाड़ी, परिधीय क्षेत्र के युवा खिलाड़ी जिनका जन्म 1 जनवरी 2001 से 31 दिसम्बर 2002 के बीच हुआ है वह बोकारो अकादमी में चयन के लिए पात्र होंगे। जिनका जन्म 1 जनवरी 1998 से 31 दिसम्बर 1999 के बीच हुआ है वह बर्नपुर अकादमी के लिए पात्र होंगे। इच्छुक प्रतिभागियों को 12 फरवरी सुबह 8 बजे से पहले पंत स्टेडियम ग्राउंड में उपस्थित होना होगा। चयनकर्ता विनोद सिंह, मोहनलाल एवं अब्दुल गफ्फार होंगे। क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के उप प्रबंधक अशोक गोंडाले चयन स्पर्धा प्रभारी होंगे। स्पर्धा की तैयारी की जा रही है।