पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2031 में 29 लाख हो जाएगी ट्विनसिटी की आबादी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए प्लान में आरक्षित भूमि
आगामी वर्ष 2031 को लेकर जिले में तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान को लेकर बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में छह निकाय व 95 ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक लोगों को आमंत्रित किया गया। उनसे आपत्तियां व सुझाव मांगे गए। बैठक में सांसद ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव लाफचंद बाफना, महापौर चंद्रिका चंद्राकर, केबिनेट मंत्री रमशीला साहू के प्रतिनिधि दयाराम साहू सहित अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रशासन द्वारा तैयार मास्टर प्लान से जुड़ी जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी। इसमें उन्हें बताया गया कि वर्ष 2031 को ध्यान रखकर यह प्लान बनाया गया है।

इसमें छह निकाय दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरोदा निगम, कुम्हारी, जामुल पालिका व उतई नगर पंचायत व इनसे लगे 95 गांवों को शामिल किया गया है। वर्तमान में यहां की आबादी वर्ष 2011 के मुताबिक 12 लाख 74 हजार 207 है। जो 2031 तक बढ़कर 29 लाख तक पहुंच जाएगी। इसमें दुर्ग व भिलाई सहित अन्य क्षेत्रों की आबादी का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इतना ही नहीं उक्त एरिया का क्षेत्रफल भी बताया। जानकारी दी गई कि उक्त एरिया का क्षेत्रफल 819.42 वर्ग किलोमीटर है। जगह सीमित है इसलिए इसके आधार पर ही अलग-अलग प्रयोजन के लिए जगह आरक्षित की गई है।

ताकि बेहतर विकास हो सके। जनप्रतिनिधियों से तैयार मास्टर प्लान में आपत्ति व सुझाव भी मांगे गए। इसमें आवास, औद्योगिक क्षेत्र, यातायात सहित अन्य के लिए आरक्षित जगहों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। विधायक अरुण वोरा, विद्यारतन भसीन, सांवलाराम डाहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन ने मास्टर प्लान में आवश्यक संशोधन को लेकर अपनी बात रखी।

रफ्तार देखकर तैयार किया जा रहा मास्टर प्लान
दुर्ग व इसके आसपास हो रहे तेजी से विकास को देखते हुए राज्य शासन ने उक्त क्षेत्र को लेकर मास्टर प्लान तैयार किए जाने की मंजूरी दी है। इसके तहत पिछले करीब नौ महीनों से लगातार इस पर काम जारी है। मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलवे लाइन पर होने के अलावा बीएसपी यहां स्थापित है। पूर्व में मध्य प्रदेश तथा ग्राम नगर निवेश अधिनियम 1973 के तहत दुर्ग-भिलाई को विशेष क्षेत्र बनाया गया। पहली विकास योजना वर्ष 1991 में बनी। भिलाई व दुर्ग को अलग-अलग विकास योजना नाम देकर शुरू किया।

जलाशय

3193.0

कृषि

42029.5

यातायात

1549.1

औद्योगिक

389.00

कमर्शियल

33.00

आवासीय

2270.2

मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी और जनप्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...