पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • दूसरी बेटी के यहां छिपा था तांत्रिक पुलिस ने बिलासपुर में धर दबोचा

दूसरी बेटी के यहां छिपा था तांत्रिक पुलिस ने बिलासपुर में धर दबोचा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी कथित तांत्रिक अर्जुन सिंह को बिलासपुर से पकड़ लिया है। रात तक उसे भिलाई लाया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। उस पर झाड़ फूंक करने के बहाने दो बहनों से दुष्कर्म करने का आरोप है। गुरुवार की रात हुई घटना के बाद से वह फरार था।

शुक्रवार सुबह लोग आरोपी के बेटी के घर के सामने एकत्रित हो गए। आरोपी नेवई में अपनी बेटी के घर आठ माह से रह रहा था। झाड़ फूंक वह तभी से कर रहा था। यह मामला सामने आने के बाद रात में ही नेवई थाने में उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों बहनों को गवाह बनाया है।

मैंने कुछ नहीं किया
आरोपी तांत्रिक प्रारंभिक पूछताछ में दुष्कर्म के आरोप को नकार रहा है। वह कहता है कि वह नशे में था, क्या हुआ उसे नहीं मालूम लेकिन उसने कुछ नहीं किया। वह लोगों और पुलिस की मार के डर से भाग गया था। उससे और पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ की जा रही
आरोपी तांत्रिक अर्जुन सिंह को पकड़ लिया गया है। अभी उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसके खिलाफ नेवई थाने में दुष्कर्म का अपराध दर्ज है। जगदीशचंद्र मिश्रा, टीआई, नेवई थाना

अर्जुन सिंह

आज हो सकता है पेश
आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है, जहां से उसे कोर्ट के आदेश से जेल भेजा जा सकता है। इससे पहले उससे पूछताछ की जाएगी। जिसमें और भी मामले खुल सकते हैं। क्योंकि नेवई के कुछ लोग उसके चाल चलन पर शंका जाहिर कर चुके हैं। लेकिन पहले वे उसके तांत्रिक होने से कुछ भी कहने से डरते थे।

खबरें और भी हैं...