आर्ट गैलरी में लगी पहाड़ी पेंटिंग
भिलाई|बीएसपी नेहरू आर्ट गैलरी में पहाड़ी चित्रकारी का दीदार कर्मियों ने किया। पहाड़ी चित्रकार पद्मश्री विजय शर्मा द्वारा बनाई गई 35 पेटिंग की प्रदर्शनी शुक्रवार शाम लगाई गई। उद्घाटन ईडी टीएन शेरपा ने किया। राधा-कृष्ण, नायक-नायिका और तमाम पहलुओं को आकर्षक रूप से रंगों से सजाने की कला देख हर किसी ने तारीफ की। पाटणकर कन्या महाविद्यालय के चित्रकला विभाग के प्रो. योगेन्द्र शर्मा ने पहाड़ी शैली का मॉडर्न पेंटिंग में योगदान पर चर्चा की। इनके अलावा सीओसी विजय मैरॉल, पीआरओ प्रशांत तिवारी, प्राचार्य दीपक कारकुन, सुनीता वर्मा आदि मौजूद रहे।