पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • छल कपट से भौतिक संपन्नता तो मिलती है पर शांति नहीं: असंग

छल-कपट से भौतिक संपन्नता तो मिलती है पर शांति नहीं: असंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|जीवन में सुख और दुख की प्राप्ति प्रारब्ध और पुरुषार्थ के संयोग से होती है। मनुष्य अपने पूर्व जन्मों के कोरे कागज पर अपना भाग्य खुद लिखता है।

छल कपट से भले ही भौतिक संपन्नता मिल सकती है पर जीवन में सच्चा सुख शांति नहीं आ सकती। प्रेम और करूणा वह अमृत रस है, जो कई लोगों के जीवन को शांति और आनंद से भर देता है। यह बातें राष्ट्रीय संत असंग साहेब ने निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम के स्थापना महोत्सव के दौरान कहीं। यहां तीन दिवसीय सुखद सत्संग हुआ। इसमें असंग साहेब ने कहा कि स्वयं का सुधार, स्वयं का परिवर्तन संसार के सकारात्मक बदलाव की पहली कड़ी है। मन की निर्मलता जीन मुक्ति और आत्मा की विश्रांति विदेह मोक्ष है। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक अरूण वोरा ने किया।

मौके पर उन्होंने सत्संग सभागार निर्माण के लिए 10 लाख रुपए अनुदान की घोषणा की। विधायक विद्यारतन भसीन ने सभा मंच का लोकार्पण किया। साथ ही इसके विस्तार के लिए अनुदान की घोषणा की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कबीर भजन गायक पद्मश्री भारती बंधु, गुरुशरण साहू ने भजन संध्या की प्रस्तुति दी। निशा साहू, तिलक वर्मा, दुर्गा और दुर्गेश बहनों ने भी कबीर भजन प्रस्तुत किया। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान संस्थान के विकास में सहयोग देने के लिए खुमीन बाई, पालन राम साहू, रामकुमार साहू, महेंद्र साहू, हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, राेहित साहू, डॉ. हीरालाल साहू, उत्तम कुमार वर्मा, सुरेश साहू, दिनेश साहू, शोभूराम साहू का शाल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया। मौके पर संस्थान के रेवाराम साहू, डॉ. नीलकंठ साहू, आत्माराम साहू, तोरण देवी साहू, फूल बाई साहू और आशा अग्रवाल ने देहदान की घोषणा की।

खबरें और भी हैं...