पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाउनशिप में पाॅलीथीन का नहीं करें उपयोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के तहत जनस्वास्थ्य विभाग ने पाॅलीथीन कैरी बैग नियंत्रण के लिए टाउनशिप में शनिवार को अभियान चलाया। जनस्वास्थ्य एवं उद्यानिकी के उप महाप्रबंधक टीएस छत्री के संयोजन में सेन्ट्रल एवेन्यु ग्लोब चौक से 25 मिलियन टन चौक तक पाॅलीथीन मुक्त करने के लिए साफ-सफाई की गई।

इस दौरान मार्केट में दुकानदारों, ठेला या अन्य स्टॉलों पर पॉलीथीन के प्रयोग न करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर डॉ. एनके जैन, वीके भोंडेकर, एके बंजारा, आरएल बसु, गणेश, एसएस सिन्हा, नागराजु, एसएचएस जब्बल आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...