युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज
भिलाई|महानगर साहू समाज का सार्वजनिक युवक-युवती परिचय और प्रतिभा सम्मान समारोह 14 फरवरी को होगा। कार्यक्रम भक्त माता कर्मा मंदिर, न्यू खुर्सीपार जीई रोड नगर निगम जोन 4, देवलोक के पास आयोजित किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रांत वासी, जाति, धर्म के विवाह योग्य युवक-युवती, विधुर, विधवा, परित्यागता, तलाकशुदा, प्रतिभागी अपना हिस्सा ले सकते हैं। समाज के सचिव डॉ. एलआर साहू ने बताया की वर वधु आदर्श विवाह और सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र हाेगा। कार्यक्रम में माता कर्मा की पूजा, प्रतिभागी परिचय, सम्मान समारोह, सामाजिक पत्रिका, विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और आदर्श विवाह कराया जाएगा। अंत में महाप्रसादी का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।