राजभर समाज का सम्मेलन 14 को
भिलाई|छत्तीसगढ़ राजभर महासभा द्वारा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन 14 फरवरी को किया गया है। कार्यक्रम इस्पात क्लब, सेक्टर 2 में सुबह 9 से शाम 7 बजे तक होगा। इसमें मुख्य अतिथि महापौर देवेंद्र यादव होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, आचार्य शिव प्रसाद सिंह राजभर, अच्छेलाल राजभर, शिवराम, राजनाथ, चंद्रमा राजभर और रामानंद वर्मा उपस्थित रहेंगे।