पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • रुक्मणि प्रसंग से प्रेरणा, विवाह दो आत्माओं का मिलन: पं. मिश्रा

रुक्मणि प्रसंग से प्रेरणा, विवाह दो आत्माओं का मिलन: पं. मिश्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| ग्राम जेवरा सिरसा के दुर्गा मंच में जय लक्ष्मी महिला मंडली और ग्रामीणों के सहयोग से भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन जारी है। इसमें कथावाचक श्रीधाम बेमेतरा बहरेघाट के पं. रूपेश मिश्रा और परायणकर्ता रमेश मिश्रा हैं। आयोजन के छठवें दिन रुक्मणी विवाह पर कथा हुई। पं. मिश्रा ने कहा कि विवाह दो तन का मिलन नहीं, बल्कि दो आत्माओं का मिलन है। रुक्मणी विवाह की कथा हृदय से वरण की गई अनन्य प्रेम की कथा है। जिसमें मर्यादा, संयम, आदर्श और त्याग है, जो हमें सात्विक प्रेम से जोड़ती है। लौकिक गाथा लौकिक सुख दिलाती है। लेकिन अलौकिक गाथा यानी श्रीमद भागवत कथा मुक्ति दिलाती है। कथा में डॉ. राघवेंद्र कुमार, अरूण पटेल, गजेंद्र राजपूत, अयोध्या प्रसाद साहू, भाग्य लक्ष्मी, भूमिका, राजिम, मंजू सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...