पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस को साथ लेकर एक एक कालोनी गए और बताया कहां कहां की चोरी

पुलिस को साथ लेकर एक-एक कालोनी गए और बताया कहां-कहां की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉश कालोनी का चप्पा-चप्पा जानते हैं समता कालोनी में एक करोड़ की करने वाले चोर

समताकालोनी में एक करोड़ की सनसनीखेज चोरी करने वाले मेरठ गैंग की जुबां पर शहर की सभी पॉश कालोनियों का नाम है। उन्हें मालूम है कौन सी कालोनी कहां है? पुलिस को खुद चोर लेकर गए कि उन्होंने पिछले साल कहां-कहां चोरियां की है। उन्हें वह घर तक याद था जहां का ताला तोड़कर घुसे थे। पुलिस रिमांड के दौरान उन्होंने पिछले साल शहर की 13 कालोनियों में 20 लाख की चोरी करना कुबूल किया। सोमवार को आठ दिन की रिमांड खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया। 16 दिसंबर तक उन्हें दोबारा रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट के समक्ष हाजिर होकर मो. इमरान, राशिद और शहनवाज रिमांड बढ़ाने की अर्जी दी। उनका कहना था कि आरोपियों ने पिछले साल से लेकर अब तक कई चोरियां की है। उनसे कई मामलों में पूछताछ करनी बाकी है। मेरठ गैंग के बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी भी बाकी है। पुलिस रिमांड में ही उनसे साथियों का क्लू मालूम किया जा सकेगा। कोर्ट ने उनके तर्क को मानते हुए रिमांड की अवधि बढ़ा दी। अभी तक की पूछताछ में तीनों आरोपियों राजधानी में 12 और भिलाई में की गई एक चोरी करना स्वीकार किया। तेलीबांधा, अवंति विहार, देवेन्द्रनगर, न्यू शांति नगर, कबीर नगर, टैगोर नगर, मोती नगर (टिकरापारा), मोवा और खमतराई इलाके के सूने मकानों में उन्होंने चोरियां करना स्वीकार किया। आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं।

क्या किया और कैसे पकड़ा गया मेरठ का गैंग

70 लाख उड़ाने के बाद सोचा था नहीं करेंगे चोरी

विजयअग्रवाल के मकान में 70 लाख नगद और तीस लाख से ज्यादा के जेवर हाथ आने के बाद चोरों की आंखें फटी की फटी रह गई थीं। उन्होंने तय कर लिया था कि अब इसके बाद वे चोरी नहीं करेंगे। रायपुर से भागकर पकड़े जाने के पहले तक उन्होंने पैसे को खर्च करने का कई प्लान भी बना लिया था।

पिछले साल कब, कहां दिया घटना को अंजाम

घटनादिनांक प्रार्थी-जगह चोरी रकम

29जुलाई 2013- विजय गोयल (देवेंद्रनगर)- 3,02500 रुपए

19 सितंबर 2013- रमेश ओसवाल (देवेंद्रनगर)- 1,95000 रुपए

20 सितंबर 2013- पुष्पा ठगे (न्यू शांति नगर)- 1,52000 रुपए

30 अक्टूबर 2013- एसके छाबड़ा (अवंति विहार)- 2,35000 रुपए

31 अक्टूबर 2013- राकेश कुमार राय (पुरैना)- 1,65000 रुपए

31 अक्टूबर 2013- प्रवी