पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएम निवास का घेराव करेंगे कांग्रेसी, सभी गुट के नेता दिल्ली रवाना

पीएम निवास का घेराव करेंगे कांग्रेसी, सभी गुट के नेता दिल्ली रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | भाजपासरकार के खिलाफ ताकत दिखाने प्रदेश कांग्रेस के नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं। कल 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इसके लिए रायपुर, भिलाई और बिलासपुर से तीन बोगियों में भरकर कार्यकर्ता रवाना हुए। इस प्रदर्शन में कांग्रेस एकजुटता दिखाएगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे समेत सारे नेताओं के शामिल होने के आसार हैं।

सारे नेता दिल्ली रवाना हो चुके हैं। कुछ नेता मंगलवार को सुबह रवाना होंगे। जिलाध्यक्ष विकास उपाध्याय समेत दर्जनों कार्यकर्ता गोंडवाना एक्सप्रेस से रवाना हुए।

समता एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस से भी कांग्रेसी दिल्ली गए। रायगढ़ और अंबिकापुर क्षेत्र के कार्यकर्ता उत्कल एक्सप्रेस से रवाना हुए। अजीत जोगी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू एक दिन पहले ही दिल्ली जा चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस ने 9 दिसंबर को जहरीली दवा कांड, नसबंदी कांड और शहीदों के अपमान के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री निवास का घेराव का ऐलान किया है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल के इस्तीफे की मांग की जाएगी। वहीं 10 दिसंबर को धान खरीदी और नक्सलवाद के मुद्दे पर जंतर-मंतर में धरना दिया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता संसद मार्च करेंगे। मंगलवार को ही दिल्ली में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक भी है, जिसमें 10 नगर निगमों के महापौर के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी।