दाऊ ढालसिंह जयंती पर किया सम्मान
भिलाई|दिल्लीवार कुर्मीक्षत्रिय समाज ने स्वतंत्रता सेनानी दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें खिलेश्वर देशमुख एवं साहित्यकार संतराम देशमुख, दलपति देशमुख, दानेश्वर देशमुख, पीएमटी में चयनित प्रियंका देशमुख, रविकांत देशमुख का सम्मान किया गया। विधायक सांवला राम डाहरे मुख्य अतिथि गुंडरदेही नपं अध्यक्ष राजू चंद्राकर एबीईओ तृप्ता कश्यप विशेष अतिथि थेे। अध्यक्षता देवराज देशमुख ने की।