भिलाई-दुर्ग। अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार साल की एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों ने करीब एक घंटा चक्काजाम कर दिया। 25 हजार रुपए मुआवजा और रोड पर ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही चक्काजाम हटा। बच्ची की मौत और चक्काजाम का मामला चिखली चौक दुर्ग है।
शाम बजे के आसपास चिखली निवासी कोमल पाल की बेटी चार साल की रोशनी रोड किनारे खेल रही थी, तभी अज्ञात वाहन उसे ठोकर मारकर भाग गया। लोगों को इसका पता तब चला जब लहूलुहान बच्ची को उन्होंने रोड पर पड़े हुए देखा। बच्ची की मौत हो चुकी थी। लोग आक्रोशित हो उठे। चक्काजाम कर दिया।
दूसरी घटना : अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत
दूसरीघटना भी छावनी चौक के पास शाम 6 बजे के आसपास ही हुई। बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे रोड पर तड़पते देख लोगों की भीड़ लग गई। संजीवनी एक्सप्रैस 108 को फोन किया गया। लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही बाइक सवार की मौत हो गई। भीड़ के कारण करीब 10 मिनट के लिए यहां भी चक्कजाम की स्थिति निर्मित हो गई थी।
तीसरी घटना : टायर फटा, ट्रैफिक जवान की मौके पर ही मौत
तीसरी घटना कुम्हारी के पास हुई। यातायात में हवलदार शिव देवांगन की ड्यूटी कुम्हारी चौक पर लगी थी। वह पिकअप वाहन पर लिफ्ट लेकर जा रहा था। तभी सामने चल रहे बोलेरो वाहन का टायर फट गया और वह रोड पर ही घुम गया। इसके कारण पीछे चल रहा पिकअप उससे सीधे जाकर टकरा गया। पिकअप पर सामने बैठे शिव देवांगन को गंभीर चोट लगी और उसने मौक पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।
पहले बनाओ ब्रेकर, यह चक्काजाम तभी हटेगा
आश्वासन के बाद हटे।
(हादसे के बाद लोगों ने चिखली रोड पर ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। )