पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिलाई हादसे के पांच महीने बाद दुर्गापुर प्लांट में गैस रिसी, दो की मौत

भिलाई हादसे के पांच महीने बाद दुर्गापुर प्लांट में गैस रिसी, दो की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|बीएसपी मेंगैस रिसाव के पांच महीने बाद सेल के ही एक और प्लांट दुर्गापुर में गैस रिसाव की घटना हो गई। जिसमें दो ठेका कर्मी की मौत हो गई। इससे सेफ्टी को लेकर प्रबंधन की गंभीरता सवालों के घेरे में है।

घटना सात दिसंबर रात बी शिफ्ट की है। ब्लास्ट फर्नेस 3 में अचानक जहरीली गैस कार्बन मोनो आक्साइड का रिसाव होने लगा। जिसकी चपेट में दो ठेका कर्मी श्यामा पड्डा बौरी सन्नासी गोपे आए। दम घुटने दोनों ठेका कर्मी बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से एक बार फिर सेल के संयंत्रों में सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही सामने आई। प्रत्येक घटना के बाद भले ही प्रबंधन द्वारा यह दावा किया जाता हो लेकिन उनके प्लांट्स में बार-बार हो रहे हादसे इसी बात की ओर इशारा करते हैं।विदित हो कि 12 जून को इसी तरह के हादसे में दो डीजीएम सहित 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 लोग घायल हो गए थे।

सेल के दुर्गापुर यूनिट में गैस हादसा