पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तरी हवाओं का असर, चार दिन में चार डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

उत्तरी हवाओं का असर, चार दिन में चार डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| मौसमने अपना मिजाज बदल दिया है। पिछले चार दिनों में पारा में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। सोमवार इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री पर गया। जबकि चार दिन पहले 13 डिग्री पर न्यूनतम तापमान था। दिन का अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को दिनभर ठंड का एहसास हुआ। पारा 29.6 डिग्री पर रहा। अचानक गिर रहे पारा का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अभी सर्दी-खांसी, बुखार और निमाेनिया के मरीज मिल रहे हैं। जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में इस तरह के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि अचानक ठंड में निकले। बच्चों को सुबह स्कूल गरम कपड़े पहनाकर भेजे। ताकि उन्हें ठंडी लगे। इस सीजन में बच्चों की तबियत जल्दी बिगड़ती है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी हवाएं चल रही है। वहीं सिस्टम भी टल गया है।

मौसम