- Hindi News
- टाउनशिप के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
टाउनशिप के कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
भिलाई|बीएसपी केनगर सेवाएं विभाग के टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विभिन्न विद्युतीय स्थापनाओं के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कार्य संपादन के लिए विशेष योजना बनाई गई है। इसके चलते प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के अंतर्गत टाउनशिप के कुछ क्षेत्रों में अलग-अलग दिनों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 9 दिसंबर को मरौदा सेक्टर, 10 दिसंबर को सेक्टर-10, 11 दिसंबर को सेक्टर-8 तथा 15 दिसंबर को सेक्टर-6 एवं 2 (आधा भाग) बिजली सप्लाई नहीं होगी।