पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री प्रेमप्रकाश बने सम्मानित ग्राहक, नहीं लेंगे गैस सब्सिडी

मंत्री प्रेमप्रकाश बने सम्मानित ग्राहक, नहीं लेंगे गैस सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई। केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय इंडेन गैस कंपनी के सम्मानित ग्राहक बन गए हैं। सोमवार को सेक्टर 10 स्थित कंपनी के गैस एजेंसी में उन्होंने इसके लिए फॉर्म नंबर पांच भरा। सब्सिडी सरेंडर करने वाले वे एजेंसी के पहले ग्राहक हैं। लोकसभा सचिवालय ने अपने सांसदों से गैस सिलेंडर में दी जाने वाली सब्सिडी सरेंडर करने के लिए जुलाई में सकुर्लर जारी किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसके लिए आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से इसमें शामिल होने का आव्हान किया है। इसे लेकर भास्कर ने 16 सितंबर को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया था। ज्यादातर ने सब्सिडी सरेंडर करने की बात कही थी।
अब जबकि गैस कंपनियों में इसके लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। इस दौरान सोमवार को सेक्टर 10 स्थित इंडेन के गैस एजेंसी में राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने फॉर्म भर कर पहले सम्मानित ग्राहक बने। साथ ही आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से इसमें शामिल होने का आव्हान किया। उनका कहना है कि यदि आर्थिक रूप से संपन्न लोग सब्सिडी सरेंडर करेंगे तो इसका फायदा समाज के उन लोगों को मिलेगा, जिन्हें शासन रियायती दर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने सब्सिडी दे रही है।

सब्सिडी के लिए भरना होगा पांच नंबर फॉर्म : जिनके पास आधार कार्ड हैं, उनसे फॉर्म नंबर एक दो और जिनके पास आधार कार्ड नहीं है उनसे फॉर्म नंबर तीन चार भरवाया जा रहा। वहीं जो उपभोक्ता सब्सिडी नहीं लेना चाहता, उनके लिए फॉर्म नंबर पांच भरने की व्यवस्था है। ज्यादातर गैस एजेंसी में सब्सिडी चाहने वालों के फॉर्म भरने कतारें लग रही है। सब्सिडी सरेंडर करने के लिए फॉर्म भरने के लिए एजेंसी संचालकों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। सेक्टर 10 स्थित इंडेन की गैस एजेंसी में करीब 22 हजार उपभोक्ता हैं। अब तक पांच हजार उपभोक्ता सब्सिडी के लिए फॉर्म भर चुके हैं।

(फॉलोअप : 16 सितंबर को प्रकािशत खबर)