ट्रांसफॉर्मर से फिर कॉपर केबल चोरी
टाउनिशपमें ट्रांसफर से कापर केबल की लगातार चोरी हो रही है। सेक्टर-6 में सतनाम भवन के पास स्थिति ट्रांसफर की कापर केबल फिर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। इसकी कीमत करीब 12 हजार आंकी गई है। टाउनिशप में ट्रांसफार्मर कापर केबल की यह चौथी चोरी है। इसमें किसी गिरोह का हाथ होने की संदेह व्यक्त किया जा रहा है। सभी मामलों में टाउन इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट ने अपराध करवाया है। पिछले एक पखवाड़े में करीब 50 हजार का कापर केबल चोरी हो चुका है।
पुलिस के अनुसार सतनाम भवन के पास हुई केबल चोरी का पता विभाग को तड़के ही चल गया था। अमले ने जब मौके का निरीक्षण किया तो पता चला कि ट्रांसफर के दूसरे उपकरण तो सही सलामत है लेकिन कीमती कापर केबल गायब है। केबल काटा गया था यह स्पष्ट दिख रहा था। अमले इसकी भिलाई नगर थाने में रिपोर्ट लिखाई। दो दिन पहले सेक्टर-6 सड़क-15 के पास स्थित ट्रांसफार्मर केबल की चोरी हुई थी। इससे पहले नेवई भाठा में भी चोरों ने ट्रांसफार्मर केबल काट लिया था। करीब 10 दिन पहले सेक्टर-10 में सीनियर सेकंडरी स्कूल के पास ट्रांसफार्मर केबल की चोरी हुई थी।
सतनाम भवन के पास ट्रांसफॉर्मर से केबल चोरी हुआ।