पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब कर्मचारी भी खुद देंगे बिजली खपत की जानकारी

अब कर्मचारी भी खुद देंगे बिजली खपत की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपीमें अब कर्मचारी भी घर की बिजली खपत की जानकारी खुद देंगे। हालांकि इसके लिए उन्हें दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। इंट्रा नेट के माध्यम से इसकी जानकारी फीड कर कर सकते हैं। प्रबंधन ने इस योजना को लेकर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी होने की संभावना है।

बीएसपी में करीब 30 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें करीब पांच हजार एक्जीक्यूटिव करीब 23 हजार नॉन एक्जीक्यूटिव। प्रबंधन ने दो महीने पूर्व एक्जीक्यूटिव से खुद ही घर की बिजली खपत की जानकारी इंट्रा नेट के माध्यम से विभाग को देने कहा। इसके पॉजीटिव नतीजे आए। बताया गया कि बिजली विभाग के भुगतान में करीब 40 फीसदी का इजाफा हुआ। इस नतीजे से उत्साहित प्रबंधन ने अब इस योजना में नान एक्जीक्यूटिव को भी शामिल करने की तैयारी कर रहा है। उसका मानना है कि एक्युरेट बिलिंग होने से उपभोक्ता भी भुगतान के लिए प्रेरित होंगे। अब-तक होता यह रहा है कि एवरेज बिल या अन्य किन्हीं कारणों से बिल जारी करने में लेटलतीफी से उपभोक्ताओं को भुगतान के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई व्यवस्था से इन समस्याओं का निराकरण हो सकेगा।

स्टाफ बढ़ा, कम नहीं हुईं समस्याएं

टाउनशिपमें बिजली उपभोक्ताओं जस के तस हैं। बिजली विभाग में स्टाफ की कमी को दूर करने अफसरों कर्मियों कीसंख्या बढ़ाने के साथ ही कामकाज ऑनलाइन किया गया। लेकिन समस्याएं कम नहीं हुई। अधिक बिल पर उपभोक्ताओं को निराकरण के लिए दफ्तरों का चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं कई रीडरों को रीडिंग छोड़ अन्य कार्य में लगाने से भी विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

क्रॉस चेक करेंगे मीटर रीडर

एक्जीक्यूटिवनॉन एक्जीक्यूटिव द्वारा घर की बिजली खपत की जानकारी देनेे के बाद रीडरों पर प्रेशर कम हो जाएगा। इसके बाद वे नॉन बीएसपी उपभोक्ताओं के यहां की मीटर रीडिंग के साथ बीएसपी अफसरों कर्मियों के यहां की बिजली खपत की जानकारी के लिए क्रॉस चेक रूप में मीटर रीडिंग करेंगे।

इसलिए उठाना पड़ा यह कदम

प्रबंधनयह कवायद रीडरों की कमी के कारण कर रहा है। 30 हजार उपभोक्ताओं के घरों की मीटर रीडिंग के लिए केवल 10 रीडर ही है। लिहाजा हर तीसरे महीने ही रीडिंग हो रही है। इस कारण उपभोक्ताओं को एवरेज रीडिंग के हिसाब से भुगतान करना पड़ रहा है। अब अफसरों कर्मियों द्वारा खुद बिजली खपत की जानकारी देने से एवरेज रीडिंग का