चुनाव तक अफसरों की छुट्टी कैंसिल
दुर्ग|नगरीय निकायचुनाव को देखते हुए कलेक्टर आर शंगीता ने जिले के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। उन्होंने ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
तैयारियों का जायजा लेने प्रेक्षक पहुंचे दुर्ग, अफसरों से मिले
दुर्ग|नगरीयनिकायचुनाव के लिए संयुक्त संचालक वित्त केएल रवि को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके बाद पहली बार रवि कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से चुनाव तैयारियों की जानकारी ली और अधिकारियों से चर्चा की। स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण स्थल सहित अन्य व्यवस्था की समीक्षा की। प्रेक्षक रवि ने सोमवार को नामांकन व्यवस्था का भी अवलोकन किया। व्यय लेखा दल की बैठक ली। उनका कार्यालय जिला निर्वाचन कक्ष में बनाया गया है। उनसे दूरभाष नंबर 2210180 पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।
जिले में पुलिस की गश्ती बढ़ाई गई, होटलों की जांच जारी
दुर्ग|निकायचुनावको देखते हुए दुर्ग भिलाई में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक स्थलों, होटल, धर्मशाला, सराय पर नजर रखी जा रही है। साथ ही संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा निगरानी शुदा बदमाशों पर भी कार्रवाई जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया है।
चुनावी तैयारी शुरू