- Hindi News
- जिले की 2 नगर पालिका और 3 नगर पंचायत में बना पैनल
जिले की 2 नगर पालिका और 3 नगर पंचायत में बना पैनल
नगरीयनिकाय चुनाव की सरगर्मी शहर से लेकर गांव तक है। नगर निगम से लेकर नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के दावेदार टिकिट के लिए दिग्गज नेताओं के चक्कर काट रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी का फैसला राजनीतिक कॅरियर और जातिगत समीकरण के आधार पर होगा। बीजेपी ने नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में प्रत्याशी के लिए आरएसएस से सर्वे करा लिया है। जिसमें ये स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं कांग्रेस ने भी स्थानीय नेताओं से चर्चा और सर्वे कर टिकिट बांटने की योजना बनाई है। 12 या 14 दिसंबर तक दोनों पार्टी अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। अभी सभी नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में डोर टू डोर जनसंपर्क चल रहा है। दुर्ग जिले में एक नगर निगम दुर्ग, तीन नगर पंचायत उतई, पाटन और धमधा दो नगर पालिका परिषद अहिवारा और कुम्हारी है।
नगर पंचायत से नगर पालिका बनी अहिवारा में कांग्रेस और बीजेपी को मेहनत करनी पड़ेगी। कांग्रेस से दावेदारी करने वालों में सबसे पहला नाम शोभा का है। इसके बाद वकील शोभा सिंह और मीना अनिल श्रीवास्तव ने भी दावेदारी की है। बीजेपी से मंजूलता नरेंद्र यादव, पिछला चुनाव हारने वाली रंजना साहू और रजनी ताम्रकार का नाम सामने रहा है। साहू बाहुल्य क्षेत्र है। इसलिए पार्षद पद प्रत्याशी की घोषणा जातिगत समीकरण को देखते हुए की जाएगी।
कुम्हारी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए दोनों पार्टियों से आधा दर्जन से अधिक दावेदार है। कांग्रेस से प्रबल दावेदार के रूप में कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष निश्चय बाजपेयी, शिव बांसल, स्वप्निल उपाध्याय और तामेश्वर साहू है। इसी प्रकार बीजेपी से पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष बबला चंद्राकर, पार्षद राकेश पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू साहू और विहिप बजरंग दल के सदस्य हरिदास वैष्णव का नाम सामने रहा है। इनके नामों पर जल्द ही मुहर लग जाएगी।
नगर पंचायत धमधा में कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां के दावेदार अपने आकाओं से संपर्क साधे हुए हैं। यहां भी अध्यक्ष पद पर महिला काबिज होगी। कांग्रेस से सुनीता गुप्ता, माहेश्वरी गोस्वामी और मंजू धीवर के नाम पर चर्चा चल रही है। वहीं बीजेपी से शशि यादव, श्वेता अग्रवाल और दुलारी मिश्रा का पैनल में बन गया है। यहां अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस की चयन समिति तय करेगी। पा