- Hindi News
- स्वर्ण जयंती पर 28 को होगा हिंदू महासम्मेलन
स्वर्ण जयंती पर 28 को होगा हिंदू महासम्मेलन
भिलाई|विश्व हिंदूपरिषद की स्वर्ण जयंती पर हिंदू महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
यह सम्मेलन 28 दिसंबर को दुर्ग के पुराना स्टैंड में होगा। यह निर्णय विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की सुपेला प्रखंड पुरानी बस्ती हनुमान चौक में हुई बैठक में लिया गया। जिला मंत्री अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि आयोजन को लेकर 15 दिसंबर को जिले के सभी प्रखंडों में बैठक होगी। सुपेला प्रखंड में हुई बैठक में परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख संतोष गोहलत, जिला मंत्री शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष डॉ. केके द्विवेदी, जिला सह मंत्री अश्विन वासनिक, जिला सह- संयोजक रवि निगम, भिलाई नगर प्रखंड मंत्री मिलिंद देशपांडे, जिला गौरक्षा प्रमुख डोमन साहू आदि माैजूद रहे।