पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिक बस्ती में नालियों की सफाई कर एक ट्रक कचरा निकाला गया

श्रमिक बस्ती में नालियों की सफाई कर एक ट्रक कचरा निकाला गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|नगर निगमद्वारा वार्ड 22 सुंदर नगर श्रमिक बस्ती की नालियों की सफाई कर एक ट्रक कचरा बाहर निकाला गया। साथ ही मुख्य नाली से जुड़ी बस्ती की 10 नालियों की सफाई का कार्य 30 कर्मचारियों को लगाकर कराया गया। तेलुगु मोहल्ले में डस्टबिन में ही घर के कचरों सिगड़ी की राखड़ डालने की समझाइश दी गई। वार्ड 27 सोनिया गांधी नगर बस्ती के अंदर की नालियों की सफाई के लिए निगम ने 40 अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाकर किया गया। वहीं बस्ती से मलबा कचरे का ढेर हटाया गया। वार्ड 11 शांति नगर, शिव कालोनी में 40 अतिरिक्त कर्मचारियों के साथ कालोनी की नालियों सड़कों की सफाई का कार्य किया गया। वार्ड 2 में नेहरु नगर कालोनी में सड़कों के किनारे लगे विज्ञापन प्रदर्शन बोर्ड हटाया गया। अग्रसेन चौक से कुसुम कानन उद्यान तक 35 नग विज्ञापन प्रदर्शन बोर्ड हटाए गए। आयुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा, राजस्व अधिकारी हेमंत चंद्राकर, सहायक आयुक्त एके द्विवेदी, कार्यपालन अधिकारी अरुण श्रीवास, डीके वर्मा, अवधेश शर्मा, आरएस वर्मा ने अपने-अपने जोन का कार्य करते हुए आयुक्त को भ्रमण भी कराया। दुग्गा ने कहा कि नाली से कब्जा हटाने में कचरों को सड़क में नहीं डालने की समझाइश दी।