- Hindi News
- एसएल रात्रे और डॉ. शर्मा को मिला अगासदिया सम्मान
एसएल रात्रे और डॉ. शर्मा को मिला अगासदिया सम्मान
भिलाई| तीनदिवसीय कंगला मांझी सम्मान समारोह बघमार में 5 से 7 दिसंबर को हुआ। 6 दिसंबर को मांझी सैनिक सम्मेलन में कंगला मांझी अगासदिया सम्मान आईएएस अधिकारी एसएल रात्रे चंदूलाल चंद्राकर अगासदिया सम्मान शिक्षाविद् साहित्यकार डॉ. सुधीर शर्मा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संत पवन दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। एकता से ही हम आगे बढ़ सकते हैं। कुछ लोग प्रगति के विरोधी है। छत्तीसगढ़ में जो एकता शांति, सद्भाव को मजबूत करेगा, उसे सर्वत्र सम्मान मिलेगा।
अगासदिया के अध्यक्ष डॉ. परदेशीराम वर्मा समारोह में तीनों दिन सहयोग देकर आदिवासी समाज की एकजुटता के लिए जो काम करते हैं उनका हम मूल्यांकन नहीं कर सकते। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा ने किया। उन्होंने सम्मानित एसएल रात्रे डॉ. सुधीर शर्मा का परिचय कराया। इस अवसर पर सोनसाय नेताम, शिक्षाविद्राजेंद्र ठाकुर, उमेदी राम गंगराले, ईश्वरलाल उइके, महेश वर्मा, राजेंद्र साहू, नारायण चंद्राकर, दाऊ यशवंत हरमुख, पीएल गजभिये, दिलीप बाफना, यमनोत्री वर्मा, स्मिता वर्मा, उषा आदि उपस्थित थे।