- Hindi News
- बिना परमिशन के बीजेपी ने चलाया सदस्यता अभियान, शिकायत की
बिना परमिशन के बीजेपी ने चलाया सदस्यता अभियान, शिकायत की
प्रदेशकांग्रेस से सचिव विल्सन डिसूजा ने भाजपा के सदस्यता अभियान को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए इसकी शिकायत जिला निर्वाचन में की है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कालेजों के आसपास भीड़ लगाकर विद्यार्थियों को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित करते हैं। इससे केवल शिक्षा मे व्यवधान पड़ता है। यह सत्ता का दुरुपयोग भी है जो वे शासकीय कालेजों के आसपास सदस्यता अभियान चला रहे हैं।
^भाजपा ने बिना परमिशन लिए सदस्यता अभियान चलाया है। इस पर कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग से शिकायत भी होगी।\\\'\\\' नासिरखोखर, प्रवक्ता,शहर कांग्रेस कमेटी,
^हमने इसके लिए मौखिक अनुमति मांगी थी। उन्होंने अनुमति क्यों नहीं दी। यह मुझे भी नहीं पता। यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।\\\'\\\' महावीरलोढ़ा, शहरअध्यक्ष, बीजेपी
^कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगने मेरे पास बीजेपी के कार्यकर्ता आए थे। आचार संहिता में इस तरह कार्यक्रम को उचित नहीं समझा। इसलिए अनुमति नहीं दी थी। बिना अनुमति के कार्यक्रम किए होंगे तो यह जांच का विषय है।\\\'\\\' एकेबाजपेयी, उपनिर्वाचन अधिकारी
साइंस कॉलेज के सामने भाजपा ने सोमवार को चलाया अभियान।
सिटी रिपोर्टर| भिलाई
भाजपाने सोमवार को साइंस कॉलेज के सामने बिना परमिशन लिए ही ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया। इसके लिए बीजेपी ने उप निर्वाचन अधिकारी एके बाजपेयी से मौखिक अनुमति मांगी, लेकिन उन्होंने खारिज कर दिया। एसडीएम बाजपेयी ने आचार संहिता लागू होने की वजह से कार्यक्रम की परमिशन नहीं दी। इसके बाद भी बीजेपी ने यह कार्यक्रम कराया और लगभग तीन हजार से अधिक लोगों को टोल फ्री नंबर के माध्यम से जोड़ा।
सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चलता रहा। दिनभर अभियान चला, इसके बाद शाम को कांग्रेसियों ने इसकी शिकायत उप निर्वाचन अधिकारी से की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है या नहीं। इसकी जांच होगी। चूंकि उन्होंने अभियान के लिए परमिशन नहीं दी थी, इसलिए वहां कोई कार्यक्रम नहीं कराया जाना था।
इसलिएजांच का विषय है : नगरीयनिकाय चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है। धारा 144 के कारण कहीं पर भी राजनीतिक कार्यक्रम या सभा कराने के लिए निर्वाचन आयोग से परमिशन लेनी होगी। साइंस कॉलेज के सामने हुए कार्यक्रम में बीजेपी ने अनुमति नहीं ली। इसलिए मामला जांच का विषय है।