पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्य ने की चौथी के बच्चे की पिटाई, विरोध पर दी टीसी की धमकी

प्राचार्य ने की चौथी के बच्चे की पिटाई, विरोध पर दी टीसी की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंद्रखुरीमें संचालित सन स्कूल में चौथी के बच्चे के साथ मारपीट करने वाली प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को दुर्ग-भिलाई पालक संघ और एनएसयूआई ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। एक शिक्षिका ने एनएसयूआई कार्यकर्ता से भी हाथापाई की। आक्रोशित एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पालक संघ के लोगों ने पुलगांव थाने में जाकर आरोपी शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने आवेदन दिया।

सन स्कूल में चौथी के छात्र दीपेश चंद्राकर की शुक्रवार को प्राचार्य निधि पिल्ले ने पिटाई कर दी थी। जिससे उसके सिर में और कान के पास चोट भी आई है। बेटे की हालत को देख कर उसके पिता कुंज बिहारी चंद्राकर और मां अर्जना चंद्राकर ने शनिवार को स्कूल जाकर नाराजगी जताई और इतनी बेरहमी से पिटाई करने की वजह जाननी चाही। प्राचार्य निधि पिल्ले और शिक्षिका सरिता पांडेय ने दीपेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह टीचर के बारे में गंदी-गंदी बातें करता है, इसलिए उसे कोई टीचर पढ़ाना नहीं चाहता, अपने बच्चे की टीसी ले जाओ। यह सुनकर पालक लौट गए। इसकी शिकायत पालक संघ से की। सोमवार को पालक संघ के अध्यक्ष नासिर खोखर, शेषनारायण शर्मा, ज्योति शर्मा, कमलेश सिंह, पुरेंद्र देशमुख और अफजल खान के साथ बच्चे के माता पिता फिर स्कूल पहुंचे। प्राचार्य से चर्चा करने की मांग की। लेकिन एक घंटे बाद भी प्राचार्य को सामने नहीं आई। स्कूल प्रबंधन ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि दीपेश अपने कक्षा की दूसरी लड़कियों को लव लेटर लिखता है। जिसकी शिकायत उनके पालकों ने की है। इसलिए हम आपके बच्चे को अपने स्कूल में नहीं रख सकते। इस पर आपत्ति करते हुए संघ ने इसकी शिकायत शिक्षा अधिकारी और बाल संरक्षण आयोग से करने की बात कही। संघ के लौटने के बाद वहां एनएसयूआई के कार्यकर्ता पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रतिनिधि अभिजीत कौर निरंकारी की शिक्षिका सरिता पांडेय के साथ बहस हो गई।

^एनएसयूआई और बच्चे के माता पिता ने सन स्कूल के खिलाफ लिखित शिकायत की है। जिसमें उन्होंने बच्चे के साथ दुर्व्यवहार करने की बात कही है। मामले बच्चा का है इसलिए संवेदनशील है। जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।\\\'\\\' एलएसकश्यप, टीआईपुलगांव थाना