पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सवालों के जवाब प्वाइंट में बनाओ और फिर दो विस्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। छात्र-छात्राओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।

हर वक्त पढ़ाई का दौर और अच्छे अंक लाने की फिक्र में स्टूडेंट्स टीचर्स और अपने सीनियर से मंथन कर रहे हैं। आइये, जानते हैं सीजी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 2015 के टॉप-10 में शामिल भिलाई की छात्रा राज निषाद ने किस तरह मेहनत करके 96.66 प्रतिशत अंक हासिल किया। बगैर किसी अतिरिक्त समय गंवाए, कम समय में ही अच्छे अंक लाने का तरीका अपनाकर कामयाबी हासिल की।

राज बताती हैं कि अच्छे अंक पाना मुश्किल काम नहीं। सही मार्गदर्शन और समझ से यह संभव है। जबकि बोर्ड एग्जाम को लेकर जितना प्रेशर और तनाव का दौर बनाया जाता है। यह गलत है। स्टूडेंट्स को आजादी होनी चाहिए कि वह फ्री माइंड से तैयारी कर सके। परिवार का दबाव पड़ता है तो मेहनत करने वाला स्टूडेंट भी तनाव में आ जाता है।

मेरिट स्टूडेंट 2015

राज निषाद

अंग्रेजी विषय में ग्रामर पर ध्यान दें
ज्यादा स्टूडेंट्स अंग्रेजी और ऑप्शन विषय पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से स्कोर कम रह जाता है। अंग्रेजी ग्रामर और पैसेज पर रोज रोज एक घंटा फोकस करना जरूरी है। ग्रामर के सही जवाब देने पर पूरे नंबर मिलते हैं। अच्छी तरह से सवालों के जवाब लिखे जाएं तो अच्छे नंबर दिए जाते हैं। इससे रिजल्ट का परसेंटेज बढ़ता है।

1. सीजी बोर्ड के सैंपल पेपर को आवश्यक रूप से साल्व करना चाहिए।

2. 5 से 10 साल तक के पेपर्स को साल्व करने से परीक्षा हॉल में स्पीड से प्रश्नों को हल करने में मदद मिलेगी।

3. घर के किसी रूम को परीक्षा हॉल जैसा माहौल देकर तीन घंटे पेपर हल करें। जिसका जवाब नहीं दे सके, उसका एनालिसिस करें कि आखिर क्यों छूटे।

4. प्रश्नों के उत्तर तलाशते वक्त जो पढ़ते हैं, वह समझ में आ गया। इस पर भरोसा न करें। उत्तर लिखकर प्रैक्टिस करें।

प्वाइंट के साथ थ्योरी पर दें ध्यान : 4-4 नंबर के प्रश्नों को हल करने भी प्वाइंट का तर्क काम आएगा। एक प्रश्न का 5 प्वाइंट तैयार करें। इसे क्रमवार तय समय में पूरा करें। 3 नंबर के प्रश्नों में प्वाइंट न बनाएं। थ्योरी मैटर 10 लाइन में लिखें। 2 नंबर के सवालों का जवाब दो या तीन लाइन में तर्क के साथ लिखें।

यह तरीका भी महत्वपूर्ण
इस टेक्निक को अपनाएं तो सफलता जरूर मिलेगी
6 नंबर के सवाल : स्टूडेंट्स 6 नंबर के सवालों का जवाब लिखते वक्त कहानी जैसा मैटर न इस्तेमाल करें। एक सवाल का 7 प्वाइंट बना लें। फिर एक-एक प्वाइंट को 4-4 लाइन में व्याख्या कर दें। जिससे 28 लाइन में 6 नंबर के प्रश्न का समुचित जवाब आकर्षक अंदाज में लिखने से अच्छे अंक हासिल करना आसान होगा।

5 नंबर के सवाल को बांटे 6 प्वाइंट में : प्रश्न पत्र में प्रश्नों को देखकर अक्सर स्टूडेंट्स परेशान होते हैं कि पांच-पांच नंबर के सवालों को कितने लाइन में लिखें। जबकि सही तरीका यह है कि 5 नंबर के प्रश्न को 6 प्वाइंट में बांट लें। एक-एक प्वाइंट को 4 से 5 लाइन में तर्कपूर्ण तरीके से व्याख्या कर दें।

खबरें और भी हैं...