पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • अन्नमाचार्य कीर्तनम की प्रस्तुति देकर श्वेता ने जीता भरत नृत्य सम्राट सम्मान

अन्नमाचार्य कीर्तनम की प्रस्तुति देकर श्वेता ने जीता भरत नृत्य सम्राट सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई की श्वेता नायक ने नागपुर में हुए दुर्गा महोत्सव में कुचिपुड़ी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति देकर भरत नृत्य सम्राट सम्मान प्राप्त किया।

महोत्सव में देवी के रूपों पर ही प्रस्तुति देनी थी। नृत्यांगना श्वेता ने भगवान वेंकट स्वामी की प|ी उल्लामेरु मंगमे के विभिन्न रूपों को अपने नृत्य में प्रस्तुत किया। इसमें देशभर से आए चार कलाकारों को नृत्य सम्मान दिया गया। श्वेता ने सात फरवरी को अक्षय नृत्य सम्राट कला मंदिर नागपुर द्वारा आयोजित दुर्गा नृत्य महोत्सव 2016 में यह प्रस्तुति दी। उन्होंने मंच पर अन्नमाचार्य कीर्तनम में भगवान वेंकट स्वामी की प|ी उल्लामेरु मंगमे के विभिन्न रूपों को रौद्र, हास्य, करुणा, वात्सल्य, प्रेम को जीवंत कर दिया।

अब तक जीत चुकी हैं कई राष्ट्रीय पुरस्कार
छह साल की उम्र से उन्होंने नृत्य सीखना शुरू किया। खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय से इसी वर्ष एमए भरतनाट्यम की पढ़ाई पूरी की है। वे लंबे समय से नृत्य गुरु से जी. रतीश बाबू से नृत्य की शिक्षा ले रही हैं। उन्होंने 2004 में गोपी कृष्ण नेशनल अवार्ड, 2013 में हैदराबाद में नाट्य मोक्तिका अवार्ड, 2013 में ही कटक में नृत्य विभूषण के अलावा 2014 -15 में मुंबई में नेशनल डांसिंग फेयर अवार्ड भी प्राप्त किया है। इसके अलावा 2013-15 में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चरल गर्वमेंट ऑफ इंडिया से स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई है।

नृत्यांगना श्वेता नायक

खबरें और भी हैं...