पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनएसयूआई ने जलाया शिक्षा मंत्री का पुतला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजापुर के कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में आठवीं की लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में एनएसयूआई ने मंगलवार को सुपेला चौक पर शिक्षा मंत्री केदार कश्यप का पुतला जलाया।

एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष बाजपेयी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की गई। जिला उपाध्यक्ष आशुतोष ने बताया कि, प्रदेश में लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश महिलाएं और बालिका सुरक्षित नहीं हैं। सरकारी हॉस्टल में इस तरह का कृत्य निंदनीय है। कानून व्यवस्था प्रदेश सरकार के नियंत्रण में नहीं है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आए। जिसे सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने बताया कि बीजापुर के कस्तूरबा आश्रम में रहने वाली आठवीं की नाबालिग छात्रा से उसी के कोच ने अपने साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को पानी में नशे की गोली मिलाकर पिलाया। छात्रा जब बेहोश हो गई तब एक-एक कर दोनों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता नाबालिग बीजापुर के कोतवाली थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाई है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आशुतोष बाजपेयी, परवेज खान, आदित्य सिंह, आयुष पांडेय, सत्यम, अजय, विवेक, पीयूष आदि मौजूद थे।

हॉस्टल की छात्रा से दुष्कर्म के विरोध में सुपेला चौक पर किया गया प्रदर्शन।

खबरें और भी हैं...