पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कांग्रेस: निष्कासन मामले में गवाहों के बयान 12 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के निष्कासन मामले में मंगलवार को दुर्ग कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता जहीर खान ने सप्तम न्यायाधीश व्यंकटेश सिंह के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। वहीं मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को होगी। इस दिन सभी गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

याचिकाकर्ता ने कहा कि जिलाध्यक्ष हेमंत बंजारे ने गलत तरीके से कार्रवाई की। उन्हें कार्रवाई का अधिकार नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया। इससे उनके मान पर आंच आई है। इसलिए उन्होंने जिलाध्यक्ष बंजारे के खिलाफ धारा 499, 500, 502 और 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

जानिए... क्या था मामला
युवा कांग्रेस अध्यक्ष जहीर खान ने प्रदेश अध्यक्ष उत्तम वासुदेव के निर्देश पर दुर्ग कांग्रेस भवन में बैठक की। जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा होनी थी। जिसमें एक कार्यकर्ता ने प्रस्ताव लाया कि मारवाही विधायक अमित जोगी के खिलाफ कार्रवाई उचित नहीं है। इससे कांग्रेस को नुकसान होगा। इस पर प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने संगठन के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी भी की। इसके अगले दिन 8 जनवरी को जिलाध्यक्ष बंजारे ने ब्लॉक व जिला पदाधिकारियों की बैठक कर युकां पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निष्कासन करने का प्रस्ताव पारित किया।

खबरें और भी हैं...