स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की दोबारा होगी जांच
जवाहर नगर में बन रहे स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की जांच दोबारा होगी। जांच अधिकारी व सुप्रींटेंडेंट इंजीनियर आरके साहू इसका दोबारा निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त नरेंद्र दुग्गा को सौंपेंगे। सप्ताहभर पहले एसई साहू ने निरीक्षण किया था। तब निर्माण में कई खामियां मिली थी। लेकिन अभी जांच कंप्लीट नहीं हुई है। इसलिए इसी सप्ताह किसी दिन वे जांच के लिए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण करेंगे।
दैनिक भास्कर ने 15 जनवरी को प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर बताया था कि निर्माण कार्य में कई खामी है। निर्माण को लेकर ठेकेदार और जोन के इंजीनियरों का तर्क अलग-अलग था। इससे प्रोजेक्ट अटक सकता था। इससे पहले निगम आयुक्त नरेंद्र दुग्गा भी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण कर चुके थे। उन्हें भी गड़बड़ी मिली। इसके लिए इंजीनियरों को निर्देशित किए थे।
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण की जांच के लिए दोबारा निरीक्षण करना पड़ेगा। इसलिए आयुक्त को मैंने प्रतिवेदन नहीं दिया है। आज-कल में निरीक्षण करने जाऊंगा। आरके साहू, एसई, नगर निगम भिलाई
मिली हैं जनप्रतिनिधियों की शिकायतेंं
नगर निगम के अंतर्गत हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ताविहीन होने की कई शिकायतें सामने आई। लेकिन निगम के अफसरों ने ठोस कार्रवाई नहीं की। सिर्फ दिखावे के लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर दिए और कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। मामले में भी निष्पक्ष रूप से जांच हो तो कई खामियां सामने आ सकती हैं।
एसई की जांच में ये कमियां मिली थीं
कांप्लेक्स में एंट्री के लिए सिर्फ एक गेट है। एक और गेट बनाना होगा। निर्माण में देरी की गई। अब तक कंप्लीट हो जाना था फिनिशिंग में देरी हो रही है कुछ काम ड्राइंग के मुताबिक नहीं हुए।
15 जनवरी को प्रकाशित खबर