कल्याण कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी आज
भिलाई| कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर 7 में यूजीसी द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी 10 फरवरी को आयोजित की जा रही है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली इस संगोष्ठी का विषय प्रशासनिक व्यवस्था में आदर्श नौकरशाही की संभावनाएं, होगा। मुख्य अतिथि पं. रविशंकर विवि के कुलपति डॉ. एसके पांडे होंगे। कार्यक्रम तीन तकनीकी सत्र में होगा। इसमें नागपुर विवि में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्राे. बीके स्वाइन, आईएफएस के सुब्रमणियम, प्रो. प्रमोद शर्मा, द्वारा नौकरशाही व्यवस्था की संरचना और उसमें सुधार व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा।