पावर लिफ्टिंग में यशवंत ने जीता सोना
दुर्ग|छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर लिफ्टिंग महिला व पुरुष वर्ग बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट स्पर्धा 2016 के 60 किलोग्राम वर्ग में दुर्ग के यशवंत देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता रामनगर भिलाई में आयोजित की गई। उनके अलावा जय हनुमान व्यायाम शाला के 82 किलोग्राम वर्ग में संजू गुप्ता प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। मास्टर वर्ग में जितेन्द्र सिंह ने प्रथम प्रथम स्थान प्राप्त किया। बिनेश गुजरतिया को द्वितीय स्थान मिला। उनके अलावा मनीष ताम्रकार, संदीप सोनी ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया।