पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कार्यशाला में अच्छे वक्ता बनने व प्रभावी भाषण देने की कला सिखाई

कार्यशाला में अच्छे वक्ता बनने व प्रभावी भाषण देने की कला सिखाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक अच्छी स्पीच वो होती है, जो दिलोदिमाग पर ऐसा प्रभाव डाले कि स्पीच सुनने वाले सालों साल याद रखें। यह कोई कठिन कार्य नहीं बल्कि एक कला है। जिसे लगातार प्रयास से सीखा जा सकता है। यह बातें जेसीआई दुर्ग-भिलाई के अध्यक्ष अंशुल जैन व जेसीरेट चेयरपर्सन रुचिका जैन ने प्रभावी भाषण कला के वर्कशॉप के उदघाटन सत्र में मंगलवार को कही। संस्था के सचिव आदित्य राठी, ट्रेनिंग उपाध्यक्ष एवं कार्यशाला के मेंटर नीतेश केडिया ने बताया कि जेसीआई ने अपने सदस्यों में मंच एवं लोगों के सामने बोलने के भय पर विजय पाने के लिए कुछ तुम कहो, कुछ हम कहें, का कार्यक्रम हुआ।

दूसरे सत्र में दिया टास्क
दो सत्रों में आयोजित कार्यशाला में अमिताभ दुबे ने मंच व माइक का भय, बोलने के लिए टूल्स व संसाधनों का प्रयोग, भाषण शैली, भाषण सामग्री का संग्रहण व टिप्स अनेक उदाहरणों व एक्टिविटी करवाकर बताई। दूसरे सत्र में सभी प्रतिभागियों को टास्क दिया गया। जिसमें प्रत्येक सहभागी को एक विषय दिया गया, जिस पर तैयारी करके उन्हें अपनी स्पीच मंच से प्रस्तुत करनी थी। इसे प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया गया।

कार्यशाला में पुरस्कृत हुए प्रतिभागीय

खबरें और भी हैं...