पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेपकांड की रिपोर्ट राहुल को सौंपेंगे भूपेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बैठक में शामिल होने शुक्रवार रात दिल्ली पहुंचे।

वे राहुल को बीजापुर और भिलाई में महिलाओं पर अत्याचार से संबंधित पीसीसी की रिपोर्ट देंगे। गांधी ने राज्यों में वनाधिकार कानून को लेकर समीक्षा बैठक रखी है। बताया जा रहा है कि बघेल जोगी पिता-पुत्र के निष्कासन पर केंद्रीय अनुशासन समिति द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण पर अपना जवाब भी दे सकते हैं। समिति ने पिछले सप्ताह ही पीसीसी और जोगी को नोटिस भेजकर उनका पक्ष मांगा है। यहां बता दें कि मोदी सरकार वनाधिकार कानून में अहम संशोधन करने जा रही है। इसके लिए उसने भाजपा शासित राज्यों से रायशुमारी कर ली है।



एनडीए सरकार यूपीए सरकार के कानून को बदलकर पट्टा कानून लाने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस संसद और राज्य विधानसभाओं के आगामी बजट सत्रों में इसका विरोध करने की रणनीति पर बना रही है।



इसी सिलसिले में राहुल गांधी ने कल यह बैठक रखी है। यूपीए के कानून के तहत प्रदेश में करीब तीन लाख से अधिक वनवासियों को वनाधिकार पट्टे दिए जा चुके हैं। करीब डेढ़ लाख से अधिक आवेदन अभी सरकार के पास लंबित हैं। पीसीसी विधानसभा के अंदर और बाहर भी पट्टा वितरण को लेकर सरकार पर दबाव बनाती रही है। बघेल कल छग की स्थिति को लेकर रिपोर्ट देंगे। कल की बैठक में वे बस्तर के बीजापुर में सुरक्षा जवानों द्वारा महिलाओं के साथ किए जा रहे अनाचार पर भी पीसीसी की जांच से गांधी को अवगत कराएंगे। बघेल इस मामले को संसद में उठवाना चाह रहे हैं।

14 मार्च को राहुल को

गिरौदपुरी बुलाया
इधर सतनामी समाज के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्हें प्रदेश के राजनीतिक हालात से अवगत कराया। उन्हें 14 मार्च को गिरौदपुरी मेले में भी आमंत्रित किया। गांधी से मिलनेवालों में पीसीसी उपाध्यक्ष पीआर.खुंटे,महामंत्री रुद्र गुरु,विजय बघेल, सुमित्रा बंजारे प्रमुख थीं।

खबरें और भी हैं...