रामायण की बातों को अपनाने से जीवन होगा सफल: बघेल
सेलूद|ग्राम फेकारी में गुरुवार को रामायण प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल थे। अध्यक्षता उपासना चन्द्राकर ने की। विशेष अतिथि किसान मोर्चा अध्यक्ष महेश्वर बंछोर रहे।
मौके पर मुख्य अतिथि बघेल ने कहा कि आज पूरे छत्तीसगढ में राम की महिमा का बखान किया जा रहा है। पाटन क्षेत्र मे ही कई गांवों मे राम की रस धारा बह रही है। हम रामायण में कही गई कुछ बातों को ही अपने जीवन में उतारें तो भी हमारा जीवन सफल हो जाएगा। समिति के अध्यक्ष पारखत साहू ने बताया कि इस स्पर्धा में 20 मंडलियों ने हिस्सा लिया था। महिला वर्ग मे प्रथम योग वेदांत बालिका मानस मंडली पांडेपारा बालोद, द्वितीय शिवप्रिया बालिका मंडली रूवांतला, तृतीय तुलसी के संदेश महिला मानस मंडली धनौद रही। विशेष पुरस्कार सोहर गायन में जय सरस्वती महिला मंडली धोवनपुरी, जस गीत में शिव मानस मंडली दादर, फूल की माला बनाओ प्रतियोगिता में कुनिका मंडावी, फेकारी ने प्रथम इनाम जीता। वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम रघु नायक मानस मंडली परसाही, द्वितीय तुलसी मानस प्रचार मंडली दल्ली राजहरा और तृतीय हरि मानस परिवार शार दापारा भिलाई रही। इस दौरान संरक्षक डाॅ. ज्योति प्रकाश साहू, नेहरू साहू, विशेषर साहू, जनकलाल साहू उपस्थित रहे।
मंच पर ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक