अंग्रेजी के सही और आकर्षक ढंग से लिखें जवाब
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं का इम्तिहान देने वाले शुरुआती दो-चार सवालों का सही अौर आकर्षक ढंग से जवाब लिखकर फर्स्ट डिवीजन तक का नंबर आसानी से पा सकते हैं।
आमतौर पर साल भर तक किताबी ज्ञान लेने के जब इम्तिहान का वक्त आता है तो स्टूडेंट्स घबराहट में सही-गलत तरीका अपनाकर जल्दबाजी में जवाब लिखते हैं। इसका खामियाजा यह होता है, गंदी कॉपी और सही से उत्तरों का क्रम न होने से एक्जामिनर के दिमाग में स्टूडेंट के प्रति मानसिकता बदल जाती है। कई कारणों से एक्जामिनर गुस्से में नंबर काट देते हैं। ऐसी स्थिति न बने, इसलिए सवालों का जवाब सही, क्रम और सुंदर राइटिंग में लिखने से एक्जामिनर पर साइकोलॉजिकल इम्पैक्ट पड़ता है। परीक्षक की भूमिका निभा चुकी गवर्नमेंट गर्ल्स हॉयर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल उमा झा की जुबानी जानते हैं कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में टीचर्स के जेहन में क्या होता है। किस तरह से नंबर बढ़ते और घटते हैं।
कुछ टेक्निक अपना कर हासिल कर सकते हैं अंक
उमा झा के मुताबिक सीजी बोर्ड के स्टूडेंट्स अक्सर अंग्रेजी को लेकर बेचैन होते हैं। घबराए नहीं, कुछ टेक्निक अपनाकर अच्छे नंबर हासिल कर सकते हैं। पहले सीन अौर अनसीन पैसेज यानि 8-8 नंबर पर फोकस करें। एक-एक पैरा से चार सवाल होते हैं। जिनका जवाब पैरा पढ़ते ही मिलने लगते हैं। सिर्फ और सिर्फ दो बार ध्यान से पैरा को पढ़ लें, उसका जवाब पैरे से ही उठाकर लिख देने मात्र से पूरा नंबर मिलता है। 15 नंबर के ग्रामर के लिए रटने के बजाय समझ लें और साफ-साफ शब्दों में अच्छी राइटिंग में लिखें ताकि पढ़ने में परीक्षक को दिक्कत न हो।
सही आंसर एबीसीडी के फार्मूले पर ही लिखें
प्रश्न पत्र में मैच का लाइन यानि चार शब्द दिए जाते हैं, उनके सामने चार सही उत्तर भी लिखे होते हैं। इनको एक-दूसरे का सही रिश्ता बताने अक्सर स्टूडेंट तीर का निशान बनाकर दर्शाते हैं। यह गलत है। तीर का निशान बनाने से सभी तीर का सेंटर प्वाइंट एक ही हो जाता है। इससे परीक्षक कन्फ्यूज होते हैं और सही जवाब को खोजने में समय लगाते हैं। सही जवाब लिखने के लिए अांसर लिखकर जो सही हो, उदाहरण के रूप में एबीसीडी के फॉर्मूले पर लिखें।
प्राचार्य
उमा झा
1.उत्तर लिखते वक्त हर चैप्टर के पैरे की हेडिंग का जरूर इस्तेमाल करें।
2..सबसे पहले सरल और अच्छे प्रश्नों को हल करें, ताकि साइकोलॉजिकल दबाव बन सके।
3.प्वाइंट को क्रमवार लिखें, पैरा को मिक्स न करें
4. प्रिंसिपल, कलेक्टर, फादर, मित्र को किस तरह पत्र लिखते हैं इसकी प्रैक्टिस करें ताकि आकर्षक रूप से लिख सकें।
परीक्षक ने दिए टिप्स
मार्गदर्शन