युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 को
भिलाई|आस्था बहुद्देशीय कल्याण संस्था द्वारा निर्धन, निशक्त युवक-युवती का निशुल्क परिचय सम्मेलन 21 फरवरी को सेक्टर 2 स्थित कार्यालय में रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व महापौर निर्मला यादव, पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल होंगे। संस्था के प्रकाश गेड़ाम ने बताया कि इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से लगे अन्य राज्यों से भी युवक-युवती हिस्सा लेंगे।