करीम बने जामुल के ब्लाक अध्यक्ष
भिलाई|जामुल ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. विनोद वर्मा का इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी ने मंजूर कर लिया है। उनके स्थान पर जामुल ब्लॉक की जिम्मेदारी सांसद ताम्रध्वज साहू व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने करीम खान को दी है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. वर्मा जामुल नगर पालिका चुनाव में टिकट वितरण से नाराज थे। इसके कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। तमाम विचार के बाद इसकी मंजूरी आलाकमान ने दी।