सेल के घाटे में जाने के लिए प्रबंधन जिम्मेदार: बीडब्ल्यूयू
बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने सेल के घाटे में जाने के लिए प्रबंधन व एनजेसीएस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने सवाल किया कि जब कंपनी घाटे में है तो करोड़ों खर्च कर प्रबंधन मात्र भिलाई में बायोमीट्रिक सिस्टम क्यों लगवा रही है। साथ ही इस सिस्टम के मेंटेनेंस के नाम पर उस पर हर महीने माह होने वाला खर्च कंपनी पर क्यों लादा जा रहा है।
सेल की एकमात्र प्रॉफिट वाली यूनियन में बायोमीट्रिक सिस्टम लगाए जाने से कर्मियों में निराशा का माहौल है। सेल के एक्सपांशन प्रोजेक्ट में देरी के लिए अब तक किसी भी अफसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। शुरुआत में कर्मचारियों की संख्या ज्यादा और अधिकारियों की संख्या कम थी।
बीएसपी के अफसर कर रहे कंपनी के वाहनों का उपयोग
अब संयंत्र में जब कर्मचारियों की संख्या कम हो गई है तो अधिकारियों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। बीएसपी के बड़े अफसर एलटीई लेने के बावजूद बीएसपी द्वारा संचालित वाहनों साथ उपयोग कर रहेे हैं। इस पर रोक लगाए जाने की आवश्यकता है। बैठक में महासचिव खूबचंद वर्मा, सुनिल सहारिया, जे.पी शर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, जितेन्द्र यादव, दिनेश मस्की, हरिशंकर चतुर्वेदी, राकेश गुप्ता, श्रीनिवास मिश्रा सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।