पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मियों को मिले बेहतर आवास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने एसीटी-ओसीटी को बेहतर आवास देने, क्वार्टर एलाटमेंट प्रक्रिया का सरलीकरण करने एवं कर्मियों के लिए 700 वर्गफुट से अधिक के नए क्वार्टर बनाने की मांग की।

शुक्रवार को यूनियन के महासचिव एसएम पांडेय के नेतृत्व में जीएम टाउनशिप आलोक झा के साथ हुए बैठक में प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि कर्मियों के क्वार्टर की समस्या के समाधान के लिए 700 वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल के नए क्वार्टर बनाए जाएं। अधिकारी वर्ग के लंबे समय से खाली मकान कर्मियों को अलाट किए जाएं। बैठक में एसीटी एवं ओसीटी को बेहतर क्वार्टर जल्द अलाट करने एवं टाउनशिप के सभी मकानों मे टाइल्स लगाने की मांग की गई। यूनियन ने सब्जेक्ट-टू-वेकेशन की तरह ही एलाटमेंट की नई प्रक्रिया प्रारंभ करने की जरूरत बताई। टाउनशिप में मच्छर की समस्या का भी मुद्दा उठा।

जीएम कोे बताई समस्याएं
उच्च प्रबंधन को भेजा प्रस्ताव
महाप्रबंधक झा ने कहा कि प्रबंधन सेक्टर-6 में 700 वर्ग फीट के आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुमंजिला क्वार्टर बनाने का प्रस्ताव उच्च प्रबंधन को भेजा है। उन्होंने क्वार्टर अलाटमेंट प्रक्रिया के सुचारु संचालन का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में एसएम पाण्डेय, पीयूषकर, रविंद्रनाथ, विपिन बिहारी मिश्रा, संजय साहू, एके माहोर आदि शामिल रहे।

इंटक यूनियन के सदस्य मिले जीएम से।

खबरें और भी हैं...