पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्रज मंडल का स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|ब्रज मंडल कार्यकारिणी की बैठक गीता भवन परिसर में अध्यक्ष बीएस सिनसिनवार की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर 13 फरवरी को संस्था का स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि बसंत पंचमी पर कार्यक्रम राधाकृष्ण मंदिर, गीता भवन परिसर, सेक्टर 6 में होगा। समारोह में सुबह 7 बजे भगवान राधाकृष्ण, शिव परिवार और बाला हनुमान का विशेष महाभिषेक किया जाएगा। शाम 6 से 8 बजे तक संस्थापक वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान और सदस्यों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश्वर अस्थाना, हरवीर सिंह, महावीर सिंह धाकरे, रामवीर सिंह, अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, वीके शर्मा शील राघव, केके प्यासी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...