बसंत पंचमी पर देवांगन भवन में कार्यक्रम
भिलाई|देवांगन समाज ने 13 फरवरी को बसंत पंचमी पर कैंप 2 में कार्यक्रम आयोजित किया है। यह कार्यक्रम देवांगन भवन में होगा। सचिव गुडडू देवांगन ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, अध्यक्षता नगर निगम सभापति श्यामसुंदर राव, विशिष्ट अतिथि सुशीला देवांगन, यशोदा देवांगन, जामुल, जी. राजू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। जिसमें मुख्य रूप से माता सेवा और जस गीत है। सुबह 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे से अतिथि स्वागत होगा। इस दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही युवा रंगारंग कार्यक्रम पकी प्रस्तुति देंगे।