पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • आज से आयुक्त गए ट्रेनिंग पर, ताम्रकार संभालेंगे कामकाज

आज से आयुक्त गए ट्रेनिंग पर, ताम्रकार संभालेंगे कामकाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|भिलाई. नगर निगम आयुक्त नरेंद्र दुग्गा सोमवार ट्रेनिंग लेने हैदराबाद जा रहे हैं। वे 45 दिन की ट्रेनिंग आईएएस कैंप में लेंगे। प्रभारी आयुक्त का दायित्व सुप्रींटेंडेंट इंजीनियर जीएस ताम्रकार को सौंपा। 45 दिन तक एसई ताम्रकार प्रभारी आयुक्त होंगे। शुक्रवार को आयुक्त सुबह साढ़े 10 बजे से ही ऑफिस पहुंच गए थे। तीन बजे तक उन्होंने जरूरी काम और फाइलें निपटाई। उनकी ट्रेनिंग की सूचना लोगों को पहले ही मिल गई थी कि, वे अब अगले 25 मार्च तक निगम में नहीं बैठेंगे। क्योंकि शनिवार और रविवार अवकाश है। आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों की बैठकें भी ली। जहां उन्हें 45 दिन क्या करना है, जरूरी काम क्या है, फैसले कैसे लेना है?

खबरें और भी हैं...