- Hindi News
- सप्ताभर पहले हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार
सप्ताभर पहले हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार
भिलाई|सप्ताहभर पहलेडबरापारा तालाब के पास हुई युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है। जामुल सुभाष चौक निवासी उमेश रंगारी का शव सप्ताहभर पहले डबरापारा तालाब के पास पाया गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस को पहले ही शक था कि उसकी हत्या की गई है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर डबरापारा के ही युवक राजेश कुमार को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।