पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तरीघाट में मिला ढाई हजार साल पुराना एजुकेशन सेंटर

तरीघाट में मिला ढाई हजार साल पुराना एजुकेशन सेंटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरातत्वमहत्व के तरीघाट में खुदाई कार्य आगे बढ़ने के साथ ही नई-नई चीजें सामने रही हैं। वहां एक सिल पर सामवेद के सूत्र तो पहले ही मिल गए थे। अब वहां काफी संख्या में चॉक भी मिले हैं। सिल पर ब्राह्मी लिपि में श्री प्रसा और ब्रह्मचारिसा लिखा हुआ है। पुरा विद बता रहे हैं कि इस सब से यह पता चलता है कि तरीघाट अपने समय में एक बड़ा शिक्षा केंद्र था जहां आसपास के अलावा दूर प्रदेशों से विद्यार्थी विद्या अध्ययन के लिए आते रहे होंगे।

दुर्ग से सेलूद अभनपुर मार्ग पर करीब 42 किमी दूरी पर स्थित ग्राम तरीघाट में पुरातत्व विभाग चार साल से खुदाई कर रहा है। तब से यहां लगातार पुरातत्व महत्व की चीजें मिल रही हैं। पुराविद जेआर भगत बताते हैं कि तरीघाट एक व्यापारी केंद्र के रूप में तो पहले ही स्थापित हो चुका है। यहां अफगानिस्तान, नेपाल और अरब देशों की मुद्राएं भी मिली हैं। एेसे स्थान पर शिक्षा की भी अच्छी व्यवस्था होना स्वाभाविक है। यहां जो चाक प्राप्त हुए हैं उनका उपयोग केवल ब्लैक बोर्ड में लिखने के लिए ही हो सकता है। ये चाक स्लेटी रंग के हैं। कई उपयोग किए हुए भी चाक हैं। शिक्षा के अलावा इनके दूसरे किसी उपयोग की संभावना नहीं है। चाक के अलावा कई बड़े-बड़े कमरे भी मिले हैं, जिनका उपयोग अध्ययन के लिए ही किया जाता रहा होगा। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि किसी एजुकेशन हाल की तरह ही इनमें कई दरवाजे और खिड़किया हैं। बाहर बरामदा है और उससे जुड़े गलियारे हैं। ये अध्ययन कक्ष के रूप में इंगित कर रहे हैं।

हाल की खुदाई में कई कमरे, बड़ा अध्ययन कक्ष के साथ चाक मिले।

इतिहास को नया आयाम

^तरीघाटमें खुदाई से अभी तक जो भी चीजें मिली हैं उससे यह तो कहा ही जा सकता है कि यह व्यापारिक केंद्र तो था ही, एक बड़ा शिक्षा केंद्र भी रहा होगा। किसी व्यापारिक केंद्र और साधन संपन्न नगर के लिए यह स्वाभाविक भी है। तरीघाट छत्तीसगढ़ के इतिहास को नया आयाम देगा।” राकेशचतुर्वेदी, डायरेक्टरपुरातत्व विभाग छग

तरीघाट बड़ा शिक्षा केंद्र रहा

^तरीघाटमें हाल की खुदाई से जो बड़ी संख्या में चाक और कमरे मिले हैं उससे ये कहा जा सकता है कि यह एक बडा शिक्षा केंद्र रहा होगा।” जेआरभगत, पुरातत्वविद, प्रभारी तरीघाट पुरा उत्खनन

नई खोज: खुदाई में मिले शिलालेख चॉक

खुदाई में शिला पर प्राकृत भाषा में ब्रह्मचारिसा लिखा मिला।

अभ